खबर को सुनें

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 16 जून से

गोपेश्वर(चमोली)। पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, पुलिस बल तथा वायु सेना में भर्ती के लिए पूर्व भर्ती प्रशिक्षण 16 जून से दिया जाएगा। सैनिक  कल्याण एवं पुनर्वास   अधिकारी सीएसए गुप्ता ने बताया कि चमोली के सभी पूर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए 16 जून से 10  अगस्त तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि इसके  लिए हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनीचाहिए। उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 163 सेमी होनी चाहिए।  बच्चे का नाम अभिलेख कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चमोली में संपर्क कर सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!