खबर को सुनें

गौचर। आदिशक्ति मां देवराड़ी देवी ग्राम बौंला में रात्रि विश्राम के बाद ध्याणियों व भक्तों को आशीर्वाद देने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए श्रीकोट पहुंच गई है। शनिवार को बौंला पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी आराध्य देवराड़ी देवी का पुष्प अक्षत अर्पित कर स्वागत किया। रविवार को नित्य पूजा अर्चना के बाद गांव भ्रमण के साथ ही भक्तों को आशीर्वाद देते हुए पहुंचने रात्रि विश्राम के लिए श्रीकोट गांव पहुंच गई है। जहां महिला पुरुषों ने अपनी आराध्य देवराड़ी देवी का गाजे बाजे के स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश थपलियाल, विजय थपलियाल,टीका थपलियाल,उमेश थपलियाल, मुकेश थपलियाल,शम्भू थपलियाल,दिनेश थपलियाल के अलावा देवरा समिति के अध्यक्ष उमेद सिंह चौधरी, भोगशास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी, पुजारी प्रकाश देवली, गड़वे आशीष पाण्डेय,देवराड़ी देवी के पाश्व संजय राणा,प्रेम सिंह बिष्ट, लखपत बिष्ट, दर्शन बिष्ट एरवाले साहिल एवं सौरभ आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!