खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल  के ब्लाक प्रशासक डा. दर्शन दानू ने मंगलवार को प्रदेश के वन मंत्री  सुबोध उनियाल से देहरादून में मुलाकात कर देवाल विकास खंड के पांच से अधिक वन भुमि पर कब्जाधारियों को बेदखली के नोटिस को रद्द करने मांग रखी गई।

ब्लॉक प्रशासक दर्शन दानू ने वन मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि बमोटियां और अन्य गांव के लोग 1938 से जो परिवार वन भूमि में बसे है, उनको वन विभाग की ओर से खाली करने का नोटिस दिया है, पूरे जनपद में दो हज़ार से ज्यादा परिवार है तथा विकासखण्ड देवाल में 486 परिवार हैं इस आदेश से उन परिवारों के सामने संकट आ गया है। ऐसे में उन परिवार को राहत देने के लिए वन भूमि से कब्जा हटाने के आदेश को रद्द किये जाने की मांग की है। ब्लॉक प्रशासक ने बताया कि वन  मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले को गंभीरता से सुना  और  वन विभाग के अधिकारियों  से फोन पर वार्ता कर आदेशित किया कि जनहित को देखते हुए शिथिलता बरती जाय ताकि उन परिवारों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!