खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गढ़वाली समुदाय के लोगों पर अभ्रद टिप्पणी किये जाने का आरोप लगाते हुए चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से राष्ट्रपाति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। साथ ही पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के बीच हुई गोली कांड की भी कांग्रेस ने भ्रत्सना की है।

कांग्रेस पार्टी के नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी एक प्रत्याशी की जीत होती है दूसरे की हार लेकिन जीतने और हारने के बाद किसी समुदाय विशेष को गाली गलौच किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद जीत में मदमस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यहां निवास करने वाले गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली गलौच और अभ्रद टिप्पणी करना सत्ता की धौंस को दर्शाता है। ऐसे में यदि ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगायी गई तो आने वाले समय के लिए यह शुभ संकेत नहीं है उन्होंने राष्ट्रपाति के इस घटना का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन और उमेश शर्मा के बची खुलेआम गोलीकांड की भी भ्रत्सना करते हुए इसे प्रदेश सरकार की नाकामयाबी करार दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की गई। ज्ञापन सौपने वालों में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, धीरेन्द्र सिंह गरोडिया, सुरेश डिमरी, संदीप झिंक्वाण, मनमोहन ओली, विजय हिंदवाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!