खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले की थराली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछडा जाति महिला के लिए आरक्षित होने से पुरुष दावेदार मायूस हो गये हैं।

गौरतलब है कि 14 दिसम्बर को जारी निकाय आरक्षण में थराली नगर पंचायत सीट सामान्य श्रेणी में रखी गई थी। सोमवार जारी अंतिम आरक्षण सूची में थराली नगर पंचायत को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

थराली नगर पंचायत अध्यक्ष पद को पहले सामान्य सीट घोषित करने पर भाजपा कांग्रेस और निर्दलीय रूप मे कई दावेदारों के नाम सामने आये थे। पुरुष और महिला सम्भावित दावेदारों ने अपने अपने दलों से टिकट की दावेदारी के साथ-साथ जन सम्पर्क भी शुरू कर दिया था। पर अब यह सीट अन्य पिछडा जाति महिला घोषित होने से पुरुष दावेदारों को मायूस होना पड़ा है। थराली नगर पंचायत से भाजपा सीट के आरक्षित होने से भाजपा एवं कॉंग्रेस के सामने  उम्मीदवार को लेकर नई समस्या हो गई है, क्योंकि दोनों ही दलों ने सामन्य सीट को लेकर तैयारियां कर दी थी। कॉंग्रेस व भाजपा ने उम्मीदवार को लेकर रायसुमारी भी कर दी थी। लेकिन  अब सीट के ओबीसी महिला आरक्षित होने से सभी के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। दोनों पार्टियों एक बार फिर से नई उम्मीदवार की तलाश में जुड़ गए हैं। अचानक हुये इस बदलाव से दोनों दलों के सामने उम्मीदवार जुटाना डेढी खीर बन गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!