खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूम धाम से मनायी गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सांय को शोभा यात्रा निकाल कर विभिन्न प्रकार के करतब भी दिखाये।

चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर समेत जोशीमठ, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग आदि स्थानों पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनायी। इस मौके पर नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा भी निकाली गई। गोपेश्वर में सांय काल को निकाली गई शोभा यात्रा पूराने पैट्रोल पंप से होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक पहुंची। वहीं दूसरी ओर जोशीमठ नगर क्षेत्र में भी शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां पर रात्रि भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस बीच नगर के मुख्य चौराहों और तिराहों पर करतब भी दिखाये गये। जिसमें युद्ध कौशल आकर्षण को केंद्र रहा। इस शोभायात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल कुमार, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष किशन कुमार, बबलू कुमार, चमन लाल, बिशनलाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!