खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के कपाट गुरूवार को पूजा विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये है। कपाट बंद होने के बाद रूद्रनाथ की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंच गयी है। जहां पर छह माह तक पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्सव डोली का स्वागत किया और सभी की खुशहाली की कामना की।

छह माह तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में भक्तों के दर्शन के बाद गुरूवार को शीतकाल के कपाट बंद होने के बाद रूद्रनाथ की उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पहुंच गई है। जहां पर छह माह तक पूजा अर्चना की जाएगी। कपाट बंद होने के बाद सांय काल को नगर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उत्सव डोली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *