खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना का शासन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर स्थानांतरण होने के बाद शनिवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें विदाई दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सीमांत जनपद चमोली में तीन साल, एक माह, सात दिनों के लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी।

विदाई समारोह में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!