खबर को सुनें

-जोशीमठ में पत्रकारों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

जोशीमठ (चमोली)। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफियाओं की ओर से किये गये जानलेवा हमले से आक्रोशित चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि पत्रकार योगेश डिमरी बीते कुछ समय से शराब माफियाओं के विरोध में मुखर होकर रिर्पोटिंग कर रहे है। जो शराब माफियाओं को रास नहीं आ रहा है। शराब माफियाओं ने गत दिन पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं और ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती है। पत्रकार के उपर किये गये इस जानलेवा हमले से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। जोशीमठ के पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि है आरोपियों की गिरफतारी की जाए तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में इंदर सिंह बिष्ट, कमल नयर सिलोड़ी, नितिन सेमवाल, नैन सिंह भंडारी, राकेश रंजन, प्रदीप भंडारी आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!