खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी चमोली ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्टी के महानगर रूद्रपुर अध्यक्ष पीसी शर्मा पर भाजपा सरकार के इशारे पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

कंग्रेस पार्टी के जिला मुख्यालय प्रभारी आंनद सिंह पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर महानगर रूद्रपुर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। साथ ही आरोपितों के विरोध में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है जो एक शर्मनाक बात है जिसका उनकी पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपितों के विरोध में कार्रवाई नहीं की जाती तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठने वाली और सरकार के विरोध में आंदोलन करती रहेगी। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया है। इस मौके पर नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, अरविंद नेगी, धीरेन्द्र गरोडिया, मनीष नेगी, राजेंद्र रावत, मनमोहन ओली, मदनलाल, दर्शन लाल, किशोरी लाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!