खबर को सुनें

-हर ब्लॉक, हर क्षेत्र पंचायत, हर न्याय पंचायत और हर ग्रामसभा तक पहुंचने का लक्ष्य

गोपेश्वर (चमोली)। अयोध्या से आये पूजित अक्षत को चमोली के 66 हजार परिवारों तक पहुंचायेंगे रामभक्त। सोमवार को गोपेश्वर में अयोध्या से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम के दर्शन के लिए निमंत्रण देनें रामभक्त घर-घर पहुंचे।

अक्षत अभियान के जिला अभियान प्रमुख अतुल शाह ने कहा कि पांच सौ वर्षो बाद भगवान राम 22 जनवरी को अपने घर में विराजमान हो रहें हैं। जिस के लिए अयोध्या से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम की फोटो को 66 हजार परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, साथ ही सबको भगवान राम के दर्शन का करने का निमंत्रण देंगे। उन्होने कहा कि सबके सहयोग से ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। चमोली जनपद के लोगो ने दिल खोलकर समर्पण किया। उन्होने सभी लोगो से 22 जनवरी को अपने घर में दीपावली मनाने का आह्वान किया। इस अभियान के शुभारंभ पर जिला अभियान प्रमुख अतुल शाह, विभाग प्रचारक राहुल, नगर संघ चालक महेंद्र, नगर कार्यवाह अनिल, शांति प्रसाद भट्ट, विनोद भट्ट, ज्योति प्रसाद मैठाणी, मीना रावत, विनोद कनवासी, किशन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र आदि मौजूद  थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!