खबर को सुनें

देहरादून। बुधवार को पुलिस चौकी कुल्हाल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुल्हाल के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए शक्ति नहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा व्यक्ति के शव को नहर में ढूंढ निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम :-

 इमरान पुत्र कालू खान उम्र 28 साल, निवासी कुंजा, कुल्हाल, देहरादून।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!