खबर को सुनें

पोखरी/थराली (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के भिकोना और बंगथल ग्राम पंचायत में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

खंड विकास अधिकारी पोखरी पन्नालाल की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग, जल संस्थान, ग्राम्य विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आधार कार्ड, खाद्य पूर्ति एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने कहा सरकार की ओर से जो योजना ही चलाई जा रही है आम जन इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, खंड कृषि अधिकारी हरीश टम्टा, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र रावत, देवेंद्र बुटोला, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र रावत, दीपक कुमार, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर से थराली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को केन्द्र और  राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे ग्रामीणो  को जानकारी दी गयी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। जिसमें 20 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी परवेज आलम, सह कृषि अधिकारी राजकुमार, पूर्व प्रधान नारायण सिह बिष्ट, वनपचायत सरपंच रीना नेगी, शाकंबरी देवी, एनआरएलएम की पूजा गुसांई  नीलम डोनिया, पार्वती नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!