खबर को सुनें

जलागम परिषद की नई योजनाओ से गांव का सर्वांगीण विकास होगाः गडिया

देवाल (चमोली)। उत्तराखंड के जलागम परिषद् उपाध्यक्ष रमेश सिंह गडिया ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जलागम परिषद की नई योजनाओं से गांवों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

जलागम परिषद के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर देवाल पहुंचे रमेश सिंह गडिया का क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों फूलमाला पहना कर स्वागत किया। देवाल बाजार में व्यापारी से मिले और जन समस्याओं को सुना। राज्य मंत्री दीवाली का त्यौहार मनाने अपने पैतृक गांव हरमल में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का भरपुर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  जलागम ग्राम्या परियोजना के फेस वन में गांव के गरीब परिवारों की आर्थिकी सुधारने के लिए प्रत्येक गरीब परिवार को 25 हजार और समूह में एक लाख का अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि योजना स्वीकृत हुई है। जिसमें पानी संचय, चाल खाल,  गदेरो का सदुपयोग, बारिश के पानी को संचय कर पानी का उपयोग करने जैसे कई महत्वपूर्ण काम होने है। उन्होंने मोदी सरकार की ओर से पोषित जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनते हुए कहा भारत का विश्व में बोल बाला है। भाजपा  जन सेवा को सर्वोपरी मानती है। चुनावी राजनीति नहीं करती है, सब का साथ, सब का विश्वास, सबका साथ के  मूलमंत्र पर चलती है। उन्होंने 2024 में तीसरी बार केन्द्र में भाजपा सरकार बनने का विश्वास जताया है। इस मौके पर देवाल के प्रमुख दर्शन सिंह दानू भी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!