खबर को सुनें

पोखरी मेले को लेकर संशय के बाद छंटे, अब 23 नवम्बर से होगा मेला

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में आयोजित होने वाला सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर सिंह बर्त्वाल की स्मृति में लगने वाला औद्योगिक, पर्यटन विकास मेला 23 नवम्बर से शुरू होगा। जिसको लेकर व्यापारियों के साथ  नगर पंचायत की ओर से की गई बैठक के बाद गतिरोध समाप्त हो गया है।

गौरतलब है कि पोखरी में सात दिवसीय मेला छह नवम्बर से शुरू किये जाने की बात नगर पंचायत पोखरी की ओर से की जा रही थी लेकिन व्यापारियों की ओर से इसका यह कह कर विरोध किया जा रहा था कि दीपावली का त्यौहार आने वाला है ऐसे में उनके व्यापार पर इस मेले का विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा व्यापारियों को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गत दिवस उपजिलाधिकारी पोखरी की ओर से भी व्यापारियों और नगर पंचायत के साथ बैठक की गई। उसमें भी किसी प्रकार को कोई निर्ष्कष नहीं निकल पाया था। ऐसे में मेले को लेकर संशय बना हुआ था। गुरूवार को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे बातचीत कर यह निर्णय लिया गया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेले को 23 से 29 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ताकि व्यापारियों का किसी प्रकार से नुकसान न हो। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, विष्णु चमोला, संतोष चौधरी, जितेन्द्र सती, महिन्द्र पन्त आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!