खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रानौ के तोक तोली के ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर तोली में पेयजल लाईन मुहैया करवाने की मांग की है।

तोली के ग्रामीण प्रभा देवी, लीला देवी, देवकी देवी, भागा देवी, जयंती देवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सजवाण का कहना है कि ग्राम पंचायत रानौं के तोक गांव तोली गांव में पेयजल लाईन न होने के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रानौं में पेयजल लाइन बिछाई गयी लेकिन तोक गांव तोली को पेयजल सुविधा से वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार पोखरी और गोपेश्वर के जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित और मौखिक तौर से सूचना दी गई है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से तोली गांव में पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!