खबर को सुनें

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान 25 दुकानों के स्वामियों को मुआवजा दे दिया गया था। इन दुकानदारों को दुकानों को खाली कराने के लिए कहा गया था मुआवजा लेने के बावजूद वह दुकानों को खाली करने में आनाकानी कर रहे थे। कई बार प्रशासन की ओर से चेतावनी भी दी गई। इस पर सोमवार को सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आई दुकानों का मुआवजा लेने के बाद उनको नहीं तोड़ने के मामले में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव में 25 दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने के साथ ही अब प्रशासन राजमार्ग किनारे से मलबा हटाने का काम कर रहा है।

सोमवार को एनएच के प्रबंधक राजकुमार पांडे के नेतृत्व में एचएच एवं भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव में पहुंची। राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान 25 दुकानों के स्वामियों को मुआवजा दे दिया गया था। इन दुकानदारों को दुकानों को खाली कराने के लिए कहा गया था, मुआवजा लेने के बावजूद वह दुकानों को खाली करने में आनाकानी कर रहे थे। कई बार प्रशासन की ओर से चेतावनी भी दी गई।

सोमवार को सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने इस कार्यवाही का विरोध भी किया लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। अब प्रशासन राजमार्ग किनारे से मलबा हटवा रहा है। इसके बाद यहां पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!