खबर को सुनें

सुबह एक साधु गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम यात्री साधु की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय साधु ने पांच पहले संन्यास लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे के लगभग राम शंकर पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन, जिला सागर मध्य प्रदेश जल नदी में जल आचमन इत्यादि कर रहा था, इसी दौरान नदी की तेज जल धारा में बह गया। अभी तक उसका कोई पता नहीं लगा है।

वहां पर मौजूद यात्रियों ने इसकी जानकारी पुलिस और मंदिर समिति के लोगों को दी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *