हरिद्वार। हरकी पैडी क्षेत्र में देर रात्रि लडाई झगडा कर हुडदंग मचाते हुए छह लोगों को पुलिस ने पर आपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धारा में मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया है।
पकड़े गए आरोपितों के नाम अजय पुत्र आकाश, दीपक पुत्र जगदीश निवासीगण भीमगोडा हरिद्वार, निखिल रावत पुत्र विनोद सिंह रावत निवासी कुम्हारघडा कनखल हरिद्वार, अक्षय पुत्र नीरज निवासी लाटोवाली गली कनखल हरिद्वार, सुमित पुत्र हरीशचंद निवासी शिवधार हरिद्वार व करण पुत्र लखविन्द्र निवासी इन्द्रेशनगर हरिद्वार बताए गए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

