गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय में बीएड विभाग के प्रो. वीसी शाह का कोटद्वार महाविद्यालय में स्थानांतरण होने पर मूल निवासी संगठन की ओर से उन्हें विदाई दी गई।
गोपेश्वर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित विदाई समारोह में प्रो. विक्रम चंद्र शाह और उनकी पत्नी डा. गीता रावत शाह ने अंबेडकर पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय में बहुजन साहित्य, भारतीय संविधान, अंबेडकर लाइफ एंड मिशन आदि पुस्तकें रखी गई हैं। पुस्तकालय में पुष्कर बैछवाल की ओर से भारतीय संविधान, अंबेडकर लाइफ एंड मिशन की पुस्तकें भेंट की गई है। विदाई समारोह में प्रो. शाह और डा. गीता रावत शाह को संगठन की ओर से अंग वस्त्र और बुद्ध की मूर्ति भेंट की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रो. शाह ने अनुसूचित जाति, जनजाति इंप्लाइज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पर रहते हुए कर्मचारियों, शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार किया अपने हक अधिकार के लिए प्रेरित करते रहे। इस मौके पर पुष्कर बैछवाल, शिल्पकार सभा के गिरीश आर्य, सेवा स्तम्भ के धर्मवीर शैलानी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश शाह, बामसेफ के अध्यक्ष रोमेश शाह, मूलनिवासी संघ पुष्पा कोहली, बामसेफ की उत्तराखंड प्रभारी सुनीता कपरवाल, अंबेडकर देवेंद्र अग्निहोत्री, माखन पलेठा, मंगलीराम, मुकंदी टम्टा, शांति टम्टा, शकुंतला राज, निर्मला, धनी आगरी, कैलाश चंद्रावल, मदन लोहनी, जंगी रडवाल आदि मौजूद थे।

