खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा गोपेश्वर ईकाई की ओर से मंगलवार को द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में चमोली जिला मुख्यायलय गोपेश्वर के तिराहे पर विधायक पुतला दहन किया गया।

युवा मोर्चा महामंत्री दीपक भट्ट ने इस घटना कि निंदा करते हुए कहा कि किसी सामाजिक और सम्मानित पद पर रहते हुए इस तरह कि बातें करना अशोभनीय है, इससे समाज में उस पद को लेकर गलत धारणा उत्पन्न होती है जो स्वस्थ राजनीति के लिए उचित नहीं है। इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा कि गढ़वाल संयोजन चंद्रकला तिवारी, हरिबोधनी खत्री, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, संजय कुमार, प्रदीप रावत, सुरेश शैलानी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *