खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी इंद्रामती 18 वर्षों के उपरांत भगवान बद्रीनारायण के दर्शन के लिए रविवार को गर्भगृह से बाहर आ गई है।

नागपुर पट्टी के कुमेड़ा गांव से भगवती राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली चार सितंबर को अपने गृहक्षेत्र से प्रस्थान करेगी। मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी ने बताया कि देव डोली विभिन्न स्थानों से होते हुए बदरीनाथ धाम की यात्रा के बाद 22 सितम्बर को अपने मूल स्थान में पहुंचने कि आद मन्दिर में हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ देवरा यात्रा संपन्न होगी। ग्राम प्रधान चंद्रमोहनसिंह नेगी ने बताया कि देवरा यात्रा को लेकर कुमेड़ा, सिनाऊं, उड़ामांडा, खाल, सरमोला, गडूना, करछुना, छंदोली, सूगी सुखसारी एवं बमोथ आदि गांवों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि देवडोली के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त जा रहें हैं। इस अवसर पर मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, धर्म सिंह रावत, भगवती रावत, सुदर्शन सिंह नेगी, ईश्वर सिंह रावत, भरत रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुमित कंडारी, यात्रा के मीडिया प्रभारी प्रो. दर्शन सिंह नेगी, ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!