खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गुस्से में अपने घर पंजाब से भाग कर बदरीनाथ धाम पहुंचे एक नाबालिग को चमोली पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने के बाद शनिवार को सकुशल उन्हें सौंप दिया है।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना पंजाब का रहने वाला एक 13 वर्षीय नाबालिग बीते मंगलवार 29 अगस्त को अपने परिजनों से गुस्सा होकर घर से भाग गया और गुरूवार 31 अगस्त को बदरीनाथ धाम पहुंच गया। नाबालिग बदरीनाथ धाम में डरा सहमा सा घूम रहा था जिस पर बदरीनाथ कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस कर्मी ने उसे पास बुलाकर उसके बारे में जानकारी चाही लेकिन डरा सहमा नाबालिक स्पष्ट तौर अपने बारे में बता नहीं पा रहा था जिस पर पुलिस कर्मी उसे अपने साथ कोतवाली ले आया और खाना पीना खिलाने के बाद नाबालिग से उसके परिजनों के बारे में जानकारी मांग। जिस पर नाबालिग ने बताया कि उसका मूल गांव छपरा  बिहार है और वर्तमान समय में वह अपने परिजनों के साथ लुधियाना पंजाब में रहता है, घर से गुस्सा होकर भाग कर बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। जिस पर कोतवाली बदरीनाथ पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से संपर्क कर उसके बदरीनाथ धाम में होने की बात उन्हें बतायी। जिस पर शनिवार को नाबालिग की माता प्रतिमा देवी बदरीनाथ धाम पहुंची। और अपने बेटे को सकुशल देख बहुत खुश हुई साथ उसने चमोली पुलिस की इस बात के लिए प्रशंसा भी की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!