खबर को सुनें

बुजुर्ग मृतका हर की पैड़ी पर करती थी भिक्षावृत्ति

हरिद्वार। बीते रोज लण्ढ़ौरा में बोरे में मिले बुजुर्ग महिला के शव मामले का खुलासा पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त ईंट व गमडा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते रोज सुबह डायल 112 के माध्यम से कोतवाली मंगलौर को कस्बा लंढौरा में बोरे में एक वृद्ध महिला का शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के साथ मामले की जांच में जुटी। जांच में पता चला की जो व्यक्ति बोरा छोड़कर आनन-फानन में मकान खाली कर गए हैं वह मकान बरेली निवासी धारा सिंह अपनी पत्नी के साथ करीब 5 महीने से किराए पर रह रहा था। वह फल सब्जी इत्यादि बेचने का काम करता था। कुछ दिनों से इनके साथ एक बुजुर्ग महिला जो कुछ दिनों से लंढ़ौरा में भीख मांग रही थी, रह रही थी। चूंकी मृतका की तरफ से कोई परिजन मौजूद नहीं था और न ही उनके बारे में किसी को कोई जानकारी थी, इसलिए इन परिस्थितियों में हरिद्वार पुलिस ने खुद वादी बनते हुए कोतवाली मंगलौर पर धारा 302 व 201 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए 04 टीमें गठित कर सभी के लिए अलग-अलग टास्क निर्धारित किये। एक टीम ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के कैमरे से इनपुट जुटाना शुरू किया तो दूसरी टीम ने बॉर्डर एरिया पर सघन चेकिंग व सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच की। जबकि तीसरी टीम धारा सिंह के पते व उसके रिश्तेदारी में उसकी तलाश में जुटी तथा चौथी टीम ने मुजफ्फरनगर मेरठ होते हुए सभी टोल प्लाजा व अन्य स्थानों पर पूछताछ की। मामले मे ंखुलासे में जुटी पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपित धारा सिह पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम मऊचन्दपुर थाना आंवला जिला बरेली उ.प्र. को बदांयू रोड़ बरेली उ.प्र. से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गंमछा व ईट का टुकडा भी बरामद कर लिया है।

ये था हत्या का कारण

दो साल पूर्व आरोपित ने हरकी पैडी पर एक भिखारन को भीख मांगने के लिए एक रेहड़ा किराये पर दिया था, जिसका किराया आपस में प्रतिदिन 80 रुपये तय हुआ था, लेकिन मृतका द्वारा काफी समय से किराया न देने के कारण आरोपित रुपयों को लेकर काफी परेशान था और बार-बार मृतका महिला से पैसों की डिमांड करता था। आरोपित ने अपने बकाया 7 हजार रुपये वापस लेने के लिए एक प्लान के तहत मृतका को लगभग 15 दिन पहले बैटरी वाली विकलांग रिक्शा दिलवाने का लालच देकर लण्ढौरा बुलाया। जहां 28 अगस्त को पैसे वापस मांगने पर दोनों में हुई बहस के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर ईंट मारकर अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी और चुपके से शव को बोरे में छुपा दिया।

रखे गए शव को ठिकाने लगाने का और कोई रास्ता न मिलने पर आरोपित धारा सिंह ने सामान ले जाने के बहाने 30 अगस्त को अपने लडके को लण्ढौरा बुलाया। अगले दिन छोटे हाथी (लोडर) में सामान भरते समय लडके द्वारा लोडर में शव रखा बोरा रखने से मना कर दिया। इस पर लोगों को इकट्ठा होता देख अभियुक्त बोरा छोड़ वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!