खबर को सुनें

पूरी रात आयोजित हुए कीर्तन व भजन, भंडारे का भी हुआ आयोजन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट सगर गांव के युवक मंगल दल की ओर से पंच केदार में से चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर में विश्व के कल्याण के लिए तीन दिवसीय अखंड रामायण का पाठ किया गया साथ ही युवाओं की ओर से भंडारा भी लगाया गया।
रुद्रनाथ धाम में प्रधान पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी के सानिध्य में युवक मंगल दल सागर वह समस्त शिव भक्तों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ और रूद्रनाथ भंडारा ग्रुप की ओर से तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सगर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र रावत, रजनीश बजवाल, दीपक सिंह ने बताया की रक्षाबंधन के पर्व पर सगर गांव के नवयुवकों की ओर से हर वर्ष अखड़ रामायण का पाठ किया जाता है, साथ ही इस वर्ष रुद्रनाथ भंडारा ग्रुप की ओर तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, साथ ही क्षेत्र व देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। तीन दिनों तक चले इस आयोजन का शुक्रवार को समापन हो गया है। तीन दिनों तक भजन कीर्तन संध्या भी आयोजित की गई। जिसमें सैकडों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मनीष रावत, विकास बिष्ट, राम सिंह राणा, आशीष, बसुदेव, रविंद्र, अरविन्द आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!