खबर को सुनें

बंड विकास संगठन नें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सौंपा ज्ञापन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बंड क्षेत्र में 13 अगस्त की रात्रि को अतिवृष्टि के कारण हुई भारी तबाही को देखते हुए। बंड क्षेत्रवासियों ने गुरूवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पीपलकोटी पहुंचने पर उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर बंड क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किये जाने की मांग की है।

बंड क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश अध्यख ने टीएचडीसी से वार्ता कर मठ गांव में हो रहे भूस्खलन के लिए चेकडेम प्लम दीवाल देने को कहा इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एचसीसी को चांतोली किरूली एव लुंहा दिगोली श्रीकोट मोटर मार्ग को गडोरा में खोलने के लिए वेस्ट मैटेरियल सुरंग को डालने और दीवाल निर्माण को कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया है कि अपने माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बंड क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराकर बंड विकास संगठन के आशानुरूप ही क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, पूर्व मंत्री हरीश पुरोहित, कुलबीर बिष्ट, संजय राणा, मयंक राणा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरज पंवार, रश्मि नेगी, गुड़ी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!