ऑनलाईन सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों पर समय से त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन गोपेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया। मासिक सम्मेलन में पुलिस कार्मिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
गोष्ठी में एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भूस्खलन सम्भावित स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस बल नियुक्त करते हुये ड्यूटीरत कार्मिकों को आपदा के समय बचाव उपकरणों, हेलमेट, टार्च, फर्स्ट एड किट आदि के साथ ड्यूटी करने के निर्देष दिए। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये अभियुक्तों के की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने के लिए निर्देशित किया गया। पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग करते हुए प्रत्येक फरियादी की शिकायतों का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट के जनपद चमोली से जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके जनपद चमोली की सेवा काल के दौरान विषम परिस्थितियों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपेरशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह, कमांडेट होमगार्ड श्मामेन्द्र शाहू, अस्टिटेंट कमांडेंट एसएसबी जसबीर तोमर, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी आदि मौजूद थे।
जुलाई माह में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए ये हुए सम्मानित
निरीक्षक राकेश भट्ट (कोतवाली जोशीमठ), निरीक्षक देवेन्द्र रावत (कोतवाली कर्णप्रयाग), निरीक्षक हरक सिंह (एसडीआरएफ), उप निरीक्षक ध्वजवीर पंवार (थाना नंदानगर), उप निरीक्षक शिवदत्त जमलोकी (थाना पोखरी), अउननि गब्बर सिंह (पुलिस लाईन), हेका हरेन्द्र (थाना नन्दानगर), हेकां मनमोहन भंडारी (एसओजी), पीआरडी सतेन्द्र(थाना जोशीमठ), पीआरडी उमेश (थाना थराली)।

