खबर को सुनें

हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डीएफओ सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विदित हो कि उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत वन विकास निगम को सात सौ अठ्ठासी सूखे देवदार के पेड़ों का लॉट कटान के लिए दिया गया था, लेकिन सूखे पेड़ों की आड़ में वन विकास निगम व वनकर्मियों ने सौ से अधिक देवदार के हरे पेड़ों को काट डाला। हरे पेड़ों के कटान की शिकायत मिलने पर प्रमुख वन सरंक्षक ने मामले की जांच करवाई।

जांच में पुष्टि होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने डीएफओ टौंस वन प्रभाग पुरोला सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन को निलंबित कर दिया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे।

डीएफओ सुबोध काला को नैनीताल और एसडीओ सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा वन विकास निगम के एमडी की ओर से तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पहले जारी किए जा चुके हैं। बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही के बाद अब वन विभाग के निचले स्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!