पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी तहसील मुख्यालय के विनायक धार में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 15 व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी सब्जियों की ठेलियां रविवार को हटा दी है।
वर्तमान समय में चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण पर प्रशासन की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किये गये है। इस अतिक्रमण को हटाये जाने को लेकर व्यापारियों तथा आम लोगों में खासा रोष व्याप्त है। व्यापार संघ पोखरी के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा का कहना है कि सब्जी विक्रेता जो कि लंबे समय से इन स्थानों पर रह कर अपना परिवार को भ्रणम पोषण कर रहे थे ऐसे में इन छोटे व्यापारियों को हटाया जाना उनके परिवार के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि पोखरी में अन्य लोगों की ओर से भी अतिक्रमण किया गया है लेकिन उंची पहुंच के करण उनका कोई कुछ नहीं बिगाड पा रहा है। उनका कहना है कि अब देखना यह है कि प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान छोटे व्यापारियों तक ही सीमित रहता है या अन्य उंची पहुंच के लोगों का अतिक्रमण भी हटाया जाता है।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चैधरी ने कहा हाईकोर्ट के आदेश पर 15 व्यापारियों ने सब्जी की ठेलियां हटाई है लेकिन सरकार ने व्यापारियों का पक्ष हाईकोर्ट में सही से नहीं रखा है जिसके कारण आज व्यापारी बेरोजगारी की कगार पर आ गये है।
इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा 398 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। धीरे-धीरे सभी स्थानों पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

