खबर को सुनें

31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी हो गई है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन अथवा आफ लाइन आवेदन भर सकते है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनीष डंगवाल ने बताया कि अभी तक तीनों संकायों में 1023 सीटों के सापेक्ष 675 अभ्यर्थी प्रथम वरीयता सूची में प्रवेश ले चुके हैं। द्वितीय वरीयता सूची में स्थान पाने वाले छात्र 29 जुलाई तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित सजवाण ने बताया कि जो अभ्यर्थी किसी भी कारणवश यदि ऑनलाइन प्रवेश फार्म न भर पाएं हों तो वे 31 जुलाई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. पीएल शाह, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. सौरव रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!