खबर को सुनें

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सड़क से संबधित सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि बरसात एवं भूस्खलन के कारण बाधित सभी सड़कों को तत्काल सुचारू किया जाए। संवेदनशील सड़क स्थलों पर पहले से ही मशीनों को तैनात रखें और मोटर मार्ग बाधित होने पर कम से कम समय में यातायात सुचारू करना सुनिश्चित करें। नदी, गदेरों में जहॉ पुल निर्माण प्रस्तावित है वहॉ पर वैकल्पिक व्यवस्था से मार्ग सुचारू रखें। सभी एसडीएम अपने स्तर पर अवरूद्व सड़क एवं संपर्क मार्गो की नियमित समीक्षा करें। सड़क अवरूद्व होने पर किसी गांव क्षेत्र में राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री की कमी होती है, तो उसके लिए खच्चर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने आज की तिथि पर बंद 49 सड़कों की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की। वीसी के दौरान अधिशासी अभियंताओं ने अवगत कराया कि बंद सड़कों को सुचारू करने का काम लगातार जारी है और अधिकांश सडकों को एक दो दिनों के भीतर सुचारू कर लिया जाएगा। बैठक में सभी तहसीलों से उप जिलाधिकारी, सडक से संबधित सभी डिविजनों के अधिशासी अभियंता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!