खबर को सुनें

हरिद्वार। कृषि कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज लक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में सोलानी नदी के तटबंद का दौरा किया। इसके बाद गणेश जोशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर व खानपुर का दौरा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल भी जाना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहाकि आपदा की घड़ी में सरकार बाढ़ पीडि़तों के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ पीडि़तों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच किसानों ने गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपते हुए बाढ़ के पानी में आए केमिकल की जांच कराए जाने की मांग भी की। जिस पर गणेश जोशी ने सहमति जताई। गणेश जोशी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीडि़त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही लक्सर व खानपुर क्षेत्र के किसानों का 3 महीने का बिजली बिल माफ कर दिया है। 3 महीने के लिए बैंक की रिकवरी भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ सरकार के सभी अधिकारी और मंत्री बाढ़ पीडि़त क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लक्सर क्षेत्र के सोलानी नदी के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास बने तटबंध के टूटने से लक्सर व खानपुर क्षेत्र में बाढ़ आ गई। थी। जिसके कारण शहरी क्षेत्रों में लोगों का घर का सामान और दुकानों का सामान काफी खराब हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
इस दौरान कृषि मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *