खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले में बुधवार से हो रही लगातार वर्षा के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन दो स्थानों पर बाधित चल रहा है। सिमली की 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के तीन विकास खंडों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

आपदा परिचालन केंद्र और वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा और छिनका में पहाड़ी से भारी बोल्डर आने से राजमार्ग बंद हो गया है। वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है, वहीं सिमली में 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से नारायणबगड, थराली और देवाल विकास खंड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिले में हो रही लगातार बारीश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि भारी वर्षा को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा मौसम की जानकारी लेने के बाद ही आगे की यात्रा को जारी रखें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!