खबर को सुनें

हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र से दो कांवड़ यात्रियों के डूबने का मामला सामने आया है। कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास पहुंचे तो अचानक ही इनमें से एक कांवड़ यात्री ने कांवड़ समेत गंग नहर में छलांग लगा दी। उसे गंग नहर में कूदते देख साथी हक्का-बक्का रह गया। साथी के गंगनहर में कूदने पर दूसरे कांवड़ यात्री ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के कांवड़ यात्री भी मौके पर इकठ्ठा हो गए।

इसी दौरान साथी को बचाने के चक्कर में दूसरे कांवड़ यात्री ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। दूसरा कांवड़ यात्री भी गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरांे ने दोनों यात्रियों को बचाने के लिए घंटों तक गंगनहर खंगाली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। एसपी देहात एस के सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले कावंड़ यात्रियों के बारे में अभी पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। दोनों कांवड़ यात्री कहां के थे। उनके नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। कांवड़ यात्री गंग नहर में कूदने की वजह भी पता नहीं चल पाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!