खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे महा जन संपर्क अभियान के तहत गुरूवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी तथा भाजपा की रीति नीति के साथ जुड़ने की अपील भी की।

महा जन संपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों को भाजपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और आमजन के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है जिसमें किसान पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, हल घर नल, सहित तमाम योजनाऐं है जिसने आम आदमी के जीवन में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही है योजनाओं को आम जनमानस को लाभ उठानाा चाएि। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये जिससे गरीबों को इसका फायदा मिल सके। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रमेश चैधरी, महामंत्री भरत चैधरी, अमरसिंह, ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *