खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गवर्नर्स टीचर अवार्ड 2019 से सम्मानित सीमांत जनपद चमोली के किरूली गांव (पीपलकोटी), बंड क्षेत्र निवासी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजमूला (दशोली) में बतौर प्रधानाध्यापिका के पद कार्यरत शिक्षिका और समाजसेवी सुमित्रा फरस्वाण को देहरादून में आयोजित हम महिलाएं काॅन्क्लेव के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें शक्ति अवार्ड-2023 से सम्मानित किया।

इस कॉन्क्लेव में शिक्षिका सुमित्रा फरस्वाण नें उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्र में गुणवत्तापरक शिक्षा, शिक्षा की चुनौती, शिक्षा का समाज पर प्रभाव, महिलाओ के अधिकार, रोजगार के अवसर, जेंडर, न्याय सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का नाम रोशन करनें वाली महिलाओ को आमंत्रित किया गया था। जिसमें पद्मश्री बसंती बिष्ट, हिमानी शिवपुरी, दिव्या रावत, अरूषी निशंक, विभा कपूर, विजया तुली, मधुरिमा तुली, प्रतिभा थपलियाल, संगीता ढौंडियाल, सहित अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया इस काॅन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डीजीपी अशोक कुमार नें भी अपनी बात रखी।

सुमित्रा फरस्वाण को शक्ति अवार्ड-2023 मिलने पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चैहान, विजय मलासी, हरीश पुरोहित, हरेंद्र पंवार, भुवन लाल शाह सहित विभिन्न लोगो नें खुशी व्यक्त की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *