खबर को सुनें

पिथौरागढ़। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थरकोट झील का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को झील का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही झील के अंर्तगत होने वाले अन्य कार्यों को भी पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी को सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी ने अवगत कराया कि वर्तमान में झील के बांध स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो गया है व झील के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसमे अप्रोच्द रोड हेतु पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि झील के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में सहायक अभियंता सिंचाई धीरज जोशी, नीरज गिरी,ललित उप्रेती समेत अन्य उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!