खबर को सुनें
  • स्व.केदार सिंह फोनिया ने कराई थी सड़क स्वीकृत

गोपेश्वर (चमोली)।  जिला मुख्यालय से समीप वर्षो से स्वीकृत वणद्वारा- काडई मोटर मार्ग के लिये वित्तीय स्वीकृति के साथ ही सड़क निर्माण के लिये टेंडर आमन्त्रित किये जाने पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार के साथ ही बदरीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी का आभार जताया है।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप वर्ती क्षेत्र मंडल काडई मोटर मार्ग के लिये पूर्व भाजपा विधायक स्व. केदार सिंह फोनिया ने सड़क की स्वीकृति दिलायी थी। इस सड़क की स्वीकृति के बाद मंडल से वणद्वारा तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्व में हो चुका था। लेकिन यहां से कांडई तक मात्र तीन किमी सड़क के लिये भारत सरकार से स्वीकृति नही मिल पाई थी। 20 सितंबर 2020 को सड़क के लिये स्वीकृति मिल पाई थी। सड़क की स्वीकृति के बाद पेड़ों का छपान एवं कटान का कार्य भी पूर्ण हो चुका था। लेकिन इसके बाद भी सड़क के निर्माण के लिये वित्तीय स्वीकृति नही मिल पाई थी। इस मामले मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बार-बार सरकार से वित्तीय स्वीकृति की गुहार लगाई थी। किंतु कोई कार्रवाई आगे नही बढ़ पाई थी। अब बदरीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार से इस सड़क के निर्माण के लिये वित्तीय स्वीकृति दिलाई है। इस सड़क की वित्तीय स्वीकृति के लिये पूर्व क्षेपंस और सामाजिक कार्यकर्ता महानंद बिष्ट, पूर्व प्रधान धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, गुडडी देवी, भगत कनियाल, केदार सिंह बिष्ट, वमियाला के पूर्व प्रधान और जिला न्यायालय के अध्यक्ष भरत सिंह रावत समेत तमाम लोगों ने सरकार के  इस कदम पर आभार जताते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र भंडारी के प्रयासों को भी सराहा  है। इस सड़क को वित्तीय स्वीकृति मिलने बाद सड़क कटने के बाद कई गावों के लोगों का आपसी समन्वय तो बढेगा ही अपितु जिला मुख्यालय पर लगातार बढ़ रहे बाहनो के दवाब को रोकने के लिये भी रास्ता मिल पायेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!