खबर को सुनें
  • ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बीते एक माह पूर्व जोशीमठ-मलारी हाइवे पर बुरास नामक स्थान पर गिर्ती नदी पर बना पुल  क्षतिग्रस्त हो गया था जो वर्तमान तक नहीं बन पाया है। जिसको लेकर सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को भेजकर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए बीआरओ को निर्देश देने की मांग की है।

ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा, लक्ष्मण बुटोला, शुभम रावत का कहना है कि बुरांस नामक स्थान पर गिर्ती नदी पर बना बीते 16 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गया था जिस पर बीआरओ की ओर से कछूआ गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ग्रीष्म कालीन प्रवास के लिए घाटी में जाने वाले जनजाति के लोगों को काफी दिक्कतदों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं घाटी में स्थित सेना के जवानों को भी इसी मार्ग से होते हुए अग्रीम चैकिंयो पर जाना पड़ता है ऐसे में पुल का निर्माण कार्य कछूआ चाल में चलने के कारण सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अविलंब पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिया जाए ताकि पुल का निर्माण जल्द हो सके।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!