खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के महाविद्यालय तलवाड़ी का रजत जयंती समारोह धूम धाम से मनाया गया।  रजत जयंती समारोह का शुभारंभ  बतौर मुख्य अतिथी विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें गढ़वाली, कुमायुनी, जौनसारी, जागर गीतों के साथ ही नंदा राजजात की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्र संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी तथा महाविद्यालय की पत्रिका बुरांस का भी विमोचन किया।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा रावत ने महाविद्यालय की समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विद्यालय में यूपी निर्माण निगम की ओर से निर्मित भवन जो लंबे समय से अधूरा पड़ा है उसे पूर्ण करने की मांग की है साथ ही उन्होंने एमए में भूगोल  विषय तथा बीएड  खोलने का आग्रह किया।

महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्व. आलम सिंह फरस्वाण, स्व. कलम सिंह चैहान, स्व. गोपाल सिंह रावत, स्व. गोपाल दत्त जोशी, स्व. खिलाफ सिंह बिष्ट, स्व. शंकर लाल, स्व. पुष्कर सिंह बिष्ट, स्व. राजेन्द्र सिंह फरस्वान, स्व. सुरेंद्र सिंह चिनवान, स्व. धीरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह फरस्वान, पत्रकार सुभाष पिमोली को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक उच्च शिक्षा सीडी सूठा,  संयुक्त निदेशक उच्च शिखा एएस  उनियाल, प्राचार्य योगेंद्र चंद्र सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशोर जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!