गोपेश्वर (चमोली)। तहसील चमोली क्षेत्रान्तर्गत विरही निजमुला मोटरमार्ग पर ग्राम बैराचक सैंजी के समीप तीन मई को रात्रि नो बजे वाहन संख्या यूके 07 टीडी 1726 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार तीन व्यक्तियों में से एक की मौके पर मृत्यु तथा दो घायल हो गये थे। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के क्रम में दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है।जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने बताया कि उक्त दुर्घटना के विषय में कोई व्यक्ति साक्ष्यध्जानकारी देना चाहता हो तो वह व्यक्ति लिखित या मौखिक रूप से सात दिन के अन्दर उनके कार्यालय में दे सकते हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

