खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी शुक्रवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंच चुकी है। शनिवार को जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी क्लेक्टेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर झांकी को सभी विकास खंडों में प्रदर्शन के लिए रवाना करेंगे। जनपद मुख्यालय में पहुंची उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है।

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

मानसखंड की झांकी को पांच अप्रैल, को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। यह झांकी पांच अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है। जिसको देखने के लोगों में उत्साह बना हुआ है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *