खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्यूरो के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों, हालमार्क तथा आईएसआई मार्क के बारे में जानकारी दी। उन्होने भारतीय मानकों के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देने तथा सभी विभागों से निविदाओं में भारतीय मानकों का उल्लेख करने तथा आईएसआई मार्क प्रमाणित वस्तुओं की खरीदारी करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से हॉलमार्क अनिवार्य किया गया है बिना एचयूआईडी (हॉल मार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) के ज्वैलरी न खरीदने की अपील की। साथ ही बीआईएस के आनलाइन प्लेटफार्म एवं आईएसआई केयर एप्प के बारे में जानकारी दी और  बताया कि कौन-कौन से प्रोडक्ट हैं जिनमें आईएसआई अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक स्वायत्तशासी निकाय है जो उत्पाद प्रमाणन योजना के अंतर्गत आईएसआई मार्क हॉल मार्किग योजना के अंतर्गत हालमार्क एवं इसी प्रकार के अन्य प्रमाणन योजनाओं को संचालित करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी अधिकारियों से बीआईएस के मानकों का पालन करने तथा भारत मानक ब्यूरो के अधिकारियों से जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर रखने का सुझाव दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!