खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं, तो वहीं उन्होंने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, 20 मई से शुरू होने जा रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यही से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं।

यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डा. राजीव शर्मा, गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह आदि मौजूद थे।

 

चमोली में यात्रा रूट पर रहेगी 10  हेल्थ एटीएम की सुविधा

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने बदरीनाथ एवं हेमकुण्ड यात्रा मार्ग पर नौ हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी है, जबकि बदरीनाथ धाम हेल्थ एटीएम लगाने का कार्य जारी है। चारधाम यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जनपद में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश ने जनपद के पीएचसी गौचर और कर्णप्रयाग में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर 10 हेल्थ एटीएम की स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़, बदरीनाथ ,गौचर, घांघरिया, पीपलकोटी, गोविंदघाट  पांडुकेश्वर, एवं ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग, गैरसैण, जोशीमठ में हेल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होने बताया कि शेष एक हेल्थ एटीएम की स्थापना बदरीनाथ धाम मैं शीध्र ही स्थापना कर दी जायेगी।

 

 

हेल्थ एटीएम में ये होगी सुविधा

हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर, शुगर,  वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स, बाडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि की जांच की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉफ को  प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!