खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार की सांय को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से संयुक्त मोर्चा ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाय ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कैंडल मार्च के बाद संयुक्त मोर्चा ने एक बैठक की जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एक लंबे समय से विभिन्न ज्ञापनों और आंदोलनों के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है लेकिन सरकार है कि उनकी मांग पर गौर नहीं कर रही है जो कि कर्मचारियों के साथ अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ कर्मचारी लड़ता रहेगा जब तक की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है। कैंडल मार्च में शामिल पदाधिकारी जिला संरक्षक डा. बीएस रावत, डा. डीएस नेगी, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला महिला मोर्चा की संरक्षक लक्ष्मी नेगी, श्रीमती मंजू पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी सती, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष दशोली अजीत सिंह नेगी, राजकीय शिक्षक संगठन दशोली के महा सचिव वासुदेव सिंह झिंक्वांण, जिला सचिव बलवीर सिंह रावत, जिला संगठन सचिव गजेन्द्र सिंह फरस्वान, जिला प्रचार मंत्री,श्री राज किशोर सिंह नेगी तथा मीडिया प्रभारी अजय कपरवान ने अपने विचार व्यक्त किये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!