खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा गुरूवार को चमोली जिले के पोखरी पहुंची। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के पोखरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी और विधायक राजेन्द्र भंडारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष संतोष चैधरी ने की।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर भाजपा एक तानाशाह पार्टी के रूप में कार्य कर रही है। किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसे में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसलिए जनता को भी इस बात को समझना होगा और हमारी पार्टी को लोगों को समझाना होगा।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की है भारत का कोई नेता ऐसा नही कर सकता है इसी से भाजपा को डर है। राहुल गांधी इस देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि यह सरकार घमंड में है और हमें इसके इस घंमड को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अभी से सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, विधायक राजेन्द्र भंडारी, ब्लाक अध्यक्ष संतोष चैधरी, सूर्य पुरोहित, पूर्व प्रमुख मंदोदरी पंत, कुंवर सिंह चैधरी, सतेंद्र सिंह नेगी, दिगम्बर सिंह, मुकेश नेगी, हर्षवर्धन चैहान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!