खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बुधवार को नगर केविभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर राजकीय इंटर कालेज बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट का नागरिक सम्मान किया गया। उनका यह सम्मान उनके शिष्य परमजीत के वाॅकरेस स्पर्धा में आॅलम्पिक के लिये चयनित होने पर किया गया है। इससे पूर्व गोपाल बिष्ट की शिष्य मनीष जहां वाॅकरेस स्पर्धा में आॅलम्पिक में प्रतिभाग कर चुके हैं, वहीं मानसी भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है।

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से गोपेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह और नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों में गोपाल बिष्ट की ओर से युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिये तैयार करना अन्य शिक्षकांे के लिये प्रेरणादायक है। इस दौरान व्यापार मंडल, संयुक्त रामलीला मंच, प्रांतीय शिक्षक संघ और अक्षत नाट्य संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, ओम प्रकाश, दीवान सिंह, शिव चरण सिंह रावत, लता झिंक्वांण, मंजू, सतीश चमोली, जयदीप झिंक्वाण, आयुष चैहान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!