खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के दशोली विकास खंड के खेनूरी गांव में भालू का आंतक फैला हुआ है। रविवार को भालू ने चंद्री लाल की गौशाला में घूस कर वहां बंधे हुए दो बेल और गाय में से एक बेल और एक गाय को मार गिराया है जबकि एक बेल को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत सिंह ने बताया कि खेनूरी गांव के कुंजी नामक तोक में चंद्री लाल की गौशाला है जहां रविवार को भालू ने गौशाला की छत फाड कर उसे नष्ट कर दिया और अंदर घूस कर वहां बंधे बेल और गाय को मार गिरा  दिया है। जबकि एक बेल को घायल कर दिया है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!