खबर को सुनें

दस अन्य महिलाऐं भी हुई उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चमोली जिले में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 11 महिलाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में नवोदित पत्रकार सोनिया मिश्रा को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि पूरे देश में 10 मार्च से 15 मार्च तक स्व. सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरूआत चमोली जिले से की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाना था लेकिन होली का पर्व होने के कारण इसको बाद में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं की पहचान और उनकी गरीमा को बनाये रखने के भाजपा की तेज तर्रार नेत्री रही स्व. सुषमा स्वराज के नाम पर अवार्ड की शुरूआत कर उन्हें सम्मानित नारी शक्ति को गौरव बढ़ा रहे है। चमोली जिले से इसकी शुरूआत की जा रही है। उन्होंने उन सभी महिलाओं को बधाई दी और कहा कि वे सभी महिलाऐं हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलाऐं भी समाज हित में कार्य कर लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सरला खंडूरी, अनिता बुढाकोटी, सुनीता भट्ट, ज्योति मैठाणी आदि मौजूद थे।

 

 

ये हुई सम्मानित

ममता कपरूवाण, प्राचार्य

ललिता देवी सामाजिक कार्यकत्री

हेमा परमार अध्यापिका

शशि देवली कवित्री

पूनम खत्री उप निरीक्षक पुलिस

रजनी नेगी अध्यापिका

संगीता देवी सामाजिक कार्यकत्री

विमला शर्मा एएनएम

सोनिया मिश्रा पत्रकारिता

कमला रावत सामाजिक कार्यकत्री

शशि कंडवाल अध्यापिका

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!