खबर को सुनें

अज्ञात कारणों से झोपडि़यों में लगी आग से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक झोपडि़यां राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक देर शाम ग्राम पंडरी में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक दर्जन से अधिक झोपडि़यों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। जब तक अग पर काबू पाया गया तब तक करीब दर्जन भर झोपडि़यां जलकर राख हो गई थी। झोपडियों में रखा सामान भी राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक छह वर्ष की बच्ची की भी मौत हो गई। साथ ही मवेशी भी झुलस गए। पुलिस आग के कारणों की पड़ताल कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!